scorecardresearch
Wednesday, 21 October, 2026
होमदेशराजामौली साओ पाउलो फिल्म महोत्सव में लियोन काकोफ करियर पुरस्कार से सम्मानित

राजामौली साओ पाउलो फिल्म महोत्सव में लियोन काकोफ करियर पुरस्कार से सम्मानित

Text Size:

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर (भाषा) निर्माता-निर्देशक एसएस राजामौली को ब्राजील में आयोजित 50वें साओ पाउलो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में लियोन काकोफ करियर पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस महोत्सव में राजामौली की सुपरहिट फिल्म ‘आरआरआर’ पुर्तगाली उपशीर्षकों के साथ दिखाई गई, जिसे दर्शकों से बेहद शानदार प्रतिक्रिया मिली।

‘आरआरआर’ का प्रदर्शन महोत्सव का आयोजन करने वाली एजेंसी ‘मोस्तरा’ ने किया और इसमें साओ पाउलो में भारत के कार्यवाहक महावाणिज्यदूत प्रीतम एस और केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) की महानिदेशक कंचन प्रसाद के नेतृत्व में एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल भी शामिल हुआ।

साओ पाउलो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के संस्थापक के नाम पर दिया जाने वाला लियोन काकोफ करियर पुरस्कार “संस्कृति और ऑडियोविजुअल उद्योग की प्रतिष्ठित हस्तियों” के योगदान को मान्यता देता है।

आयोजकों के मुताबिक, लातिन अमेरिका में भारतीय सिनेमा को बढ़ावा देने के प्रयासों के तहत महोत्सव में राजामौली की आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ का टीजर भी पेश किया गया, जिसे ब्राजीलियाई दर्शकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली।

‘वाराणसी’ में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

भाषा पारुल पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments