scorecardresearch
Wednesday, 6 May, 2026
होमदेशराजस्थान में बारिश की गतिविधियां कम होने का अनुमान

राजस्थान में बारिश की गतिविधियां कम होने का अनुमान

Text Size:

जयपुर, छह मई (भाषा) राजस्थान में आने वाले दिनों में आंधी बारिश की गतिविधियों में कमी आने व तापमान बढ़ने का अनुमान है।

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य के अधिकतर भागों में आगामी दिनों में आंधी बारिश की गतिविधियों में कमी होने होगी। हालांकि राज्य के उत्तर-पूर्वी भागों में आगामी दो-तीन दिन हल्के बादल छाए रहने व कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है।

वहीं आगामी 3-4 दिन में अधिकतर भागों में अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। नौ मई को जोधपुर संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज होने व पश्चिमी भागों में ‘ऊष्ण हवाओं’ का नया दौर इसी दिन से शुरू हो सकता है।

राज्य के जोधपुर संभाग व आसपास के क्षेत्र में सात मई से आगामी 3-4 दिन तेज धूल भरी हवाएं चलेंगी।

इसके अनुसार, बुधवार सुबह तक, बीते चौबीस घंटे में राज्य में कहीं कहीं पर बादलों की गरज और आंधी के साथ हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। सर्वाधिक बारिश सुमेरपुर (पाली) में 26.0 मिलीमीटर हुई। इस दौरान बाड़मेर में अधिकतम तापमान 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भाषा पृथ्वी

मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments