scorecardresearch
Sunday, 26 April, 2026
होमदेशराहुल ने नक्सल विरोधी अभियान में घायल हुए सीआरपीएफ जवान से मुलाकात की

राहुल ने नक्सल विरोधी अभियान में घायल हुए सीआरपीएफ जवान से मुलाकात की

Text Size:

नयी दिल्ली, 16 मार्च (भाषा) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने नक्सल विरोधी अभियान में घायल हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की कोबरा बटालियन के जवान अजय मलिक से सोमवार को मुलाकात की और कहा कि उन्हें मलिक से बात करके उनके मनोबल और जज्बे को महसूस किया।

राहुल गांधी ने यहां आरके पुरम इलाके में मलिक के आवास पहुंचकर उनसे मुलाकात की।

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष ने फेसबुक पोस्ट किया, ‘ आज, आर.के. पुरम, नई दिल्ली में कोबरा बटालियन के असिस्टेंट कमांडेंट श्री अजय मलिक जी से मुलाकात की। झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान आईईडी विस्फोट में गंभीर रूप से घायल होकर उन्होंने अपना एक पैर खो दिया। उनसे बातें कर उनका अदम्य साहस, अटूट मनोबल और अद्भुत जज़्बा महसूस किया।’’

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘देश के प्रति उनकी सेवा और समर्पण को मेरा सलाम है। आशा करता हूं वो शीघ्र स्वस्थ हो जाएं।’’

भाषा हक

हक नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments