scorecardresearch
Thursday, 21 May, 2026
होमदेशपंजाब के पेट्रोल पंप मालिकों ने भंडार संकट का दावा किया

पंजाब के पेट्रोल पंप मालिकों ने भंडार संकट का दावा किया

Text Size:

चंडीगढ़, 20 मई (भाषा) पंजाब में पेट्रोल पंप मालिकों ने मुख्य सचिव को पत्र लिखकर राज्य के पेट्रोल पंप पर ‘‘भंडार खत्म होने के बाद उसमें फिर से ईंधन भरवाने को लेकर पैदा हुए संकट’’ को दूर करने के लिए उनके हस्तक्षेप की मांग की है।

उन्होंने बताया कि अपने-अपने खातों में पर्याप्त अग्रिम धनराशि बनाए रखने के बावजूद, ईंधन की आपूर्ति में लगातार देरी और रुकावट आ रही है, जिससे राज्य में कई पेट्रोल पंप के संचालन में कठिनाइयां और उपलब्धता की कमी हो रही है।

‘पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन’ (पीपीडीए) के अध्यक्ष अशोक सचदेवा ने कहा कि उन्होंने अपनी समस्याओं के समाधान के लिए मुख्य सचिव को पत्र लिखकर उनसे हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है।

भाषा यासिर जोहेब

जोहेब

जोहेब

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments