scorecardresearch
Tuesday, 4 August, 2026
होमदेशपंजाब सरकार पूरे राज्य में 'हमारे राम' नाटक का आयोजन करेगी

पंजाब सरकार पूरे राज्य में ‘हमारे राम’ नाटक का आयोजन करेगी

Text Size:

चंडीगढ़, तीन अगस्त (भाषा) पंजाब सरकार पूरे राज्य में ‘‘हमारे राम’’ नाटक का आयोजन करेगी और ‘‘सनातन’’ के संदेश को आम जनता तक पहुंचाएगी। पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुणप्रीत सिंह सोंद ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मंत्री ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य मंचीय प्रस्तुति के माध्यम से सभ्यतागत मूल्यों को बढ़ावा देना है, जिसमें भगवान राम के शाश्वत आदर्शों को दिखाया जाएगा।

इससे पहले आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि भगवंत मान सरकार ने अतीत की किसी भी सरकार की तुलना में ‘सनातन धर्म’ के लिए अधिक काम किया है।

मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार अपने-अपने धर्मों का पालन करने की लोगों की स्वतंत्रता का सम्मान करती है।

उन्होंने कहा कि ‘‘हमारे राम’’ को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, विशेष रूप से युवाओं से काफी प्रशंसा मिली है और अब मान सरकार इसे पंजाब के लोगों तक पहुंचाएगी।

मंत्री ने कहा कि इस नाटक के मंचन के लिए पर्याप्त व्यवस्था की जाएगी।

भाषा देवेंद्र जोहेब

जोहेब

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments