scorecardresearch
Thursday, 8 October, 2026
होमदेशपंजाब के मुख्यमंत्री के ओएसडी भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई के समक्ष पेश नहीं हुए

पंजाब के मुख्यमंत्री के ओएसडी भ्रष्टाचार मामले में सीबीआई के समक्ष पेश नहीं हुए

Text Size:

चंडीगढ़, सात अक्टूबर (भाषा) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के विशेष कार्य अधिकारी (ओएसडी) राजबीर घुमन बुधवार को भ्रष्टाचार के एक मामले में पूछताछ के लिए यहां सीबीआई के कार्यालय में उपस्थित नहीं हुए।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के सूत्रों ने कहा कि घुमन इसलिए उपस्थित नहीं हुए क्योंकि उन्हें आधिकारिक तौर पर समन नहीं दिया गया था।

पता चला है कि घुमन को दोपहर 2:30 बजे चंडीगढ़ स्थित सीबीआई कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया था।

केंद्रीय एजेंसी ने घुमन, नितिन गोहल, जितिन गोहल उर्फ राजा, रोमी राजा महाजन, बीर देविंदर और आर एस नागरा के खिलाफ भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है।

मामला पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के आदेश पर दर्ज किया गया था। आरोप है कि पैसों के बदले आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के पदस्थापन को प्रभावित किया गया।

एजेंसी ने पंजाब में घुमन और अन्य आरोपियों से जुड़े आठ ठिकानों पर भी छापेमारी की थी। भाषा जोहेब सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments