scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशपंजाब के मुख्यमंत्री मूसेवाला के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए उनके घर पहुंचे

पंजाब के मुख्यमंत्री मूसेवाला के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए उनके घर पहुंचे

Text Size:

मानसा (पंजाब), तीन जून (भाषा) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या करने के कुछ दिनों बाद शुक्रवार को उनके घर पहुंचे।

मान शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए मूसा गांव पहुंचे । इसके मद्देनज़र मूसेवाला के आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

बता दें कि मानसा जिले में बीती 29 मई को अज्ञात हमलावरों ने सिद्धू मूसेवाला (28) की गोली मारकर हत्या कर दी थी। राज्य सरकार द्वारा मूसेवाला की सुरक्षा कम किए जाने के एक दिन बाद यह घटना हुई थी। मूसेवाला के साथ जीप में यात्रा कर रहे उनके चचेरे भाई और एक दोस्त हमले में घायल हो गए थे।

भाषा

फाल्गुनी मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments