scorecardresearch
Monday, 3 August, 2026
होमदेशप्रश्नपत्र लीक के मुद्दे पर पंजाब के मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

प्रश्नपत्र लीक के मुद्दे पर पंजाब के मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

Text Size:

चंडीगढ़, तीन अगस्त (भाषा) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर सोमवार को तीखा हमला बोला और आरोप लगाया कि उसने करोड़ों छात्रों की उम्मीदों को तोड़ दिया है।

उन्होंने कहा कि न्याय की मांग करने वालों को आंसू गैस के गोले, पैलेट गन और पुलिस कार्रवाई का सामना करना पड़ा।

मान पंजाब विधानसभा के सत्र के पहले दिन देश में कथित प्रश्नपत्र लीक के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पर हुई चर्चा के समापन के अवसर पर बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार इस प्रस्ताव को प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ), केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय और केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजकर केंद्र से पेपर लीक रोकने के लिए कड़े कदम उठाने तथा देश की शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता बहाल करने की अपील करेगी।

हालांकि, मान ने दोहराया कि उनकी सरकार के पिछले चार साल से अधिक के कार्यकाल में पंजाब में पेपर लीक की एक भी घटना नहीं हुई है।

केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए मान ने कहा, ‘जो लोग देश को ‘विश्वगुरु’ बनाने का दावा करते रहे हैं, उन्होंने देशभर में बार-बार हो रहे पेपर लीक को रोकने में नाकाम रहकर शिक्षा व्यवस्था का मजाक बना दिया है।’

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments