scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशपंजाब: कार्यकर्ता ने बेअदबी विरोधी कानून लागू होने तक टावर से नीचे उतरने से इनकार किया

पंजाब: कार्यकर्ता ने बेअदबी विरोधी कानून लागू होने तक टावर से नीचे उतरने से इनकार किया

Text Size:

समाना (पंजाब), 22 मार्च (भाषा) अक्टूबर 2024 से एक मोबाइल टावर पर बैठे कार्यकर्ता गुरजीत सिंह खालसा ने पंजाब में बेअदबी विरोधी कानून लागू होने तक नीचे उतरने से इनकार कर दिया।

खालसा 12 अक्टूबर, 2024 से समाना स्थित दूरसंचार टावर पर बैठे हैं। वह बेअदबी की घटनाओं के लिए कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं।

पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान, विधायक इंदरबीर सिंह निज्जर और चेतन सिंह जौरामाजरा के साथ प्रदर्शन समाप्त करने के लिए खालसा को मनाने के उद्देश्य से प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे।

संधवान ने कहा कि बेअदबी के खिलाफ सख्त कानून पारित करने के लिए 13 अप्रैल को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वे विधेयक का मसौदा सौंपने के लिए 14 अप्रैल को आएंगे। हालांकि, खालसा ने इन आश्वासनों को खारिज कर दिया।

उन्होंने टावर के ऊपर से एक संदेश में कहा, ‘‘मैं तभी नीचे उतरूंगा, जब (बेअदबी विरोधी) कानून वास्तव में ज़मीनी स्तर पर लागू हो जाएगा।’’

उन्होंने कहा कि जब तक ठोस कार्रवाई नहीं की जाती, उनका विरोध जारी रहेगा। खालसा गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के खिलाफ सख्त कानूनी प्रावधानों की मांग कर रहे हैं।

भाषा आशीष दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments