scorecardresearch
Tuesday, 4 August, 2026
होमदेशपीटीआई के फोटो पत्रकार को कर्नाटक मीडिया अकादमी की प्रतियोगिता में द्वितीय पुरस्कार मिला

पीटीआई के फोटो पत्रकार को कर्नाटक मीडिया अकादमी की प्रतियोगिता में द्वितीय पुरस्कार मिला

Text Size:

बेंगलुरु, चार अगस्त (भाषा) पीटीआई के फोटो पत्रकार कुणाल पाटिल ने मंगलवार को यहां कर्नाटक मीडिया अकादमी की ओर से आयोजित राष्ट्रीय स्तर की ‘फोकस-ऑन-न्यूज 2.0’ समाचार फोटोग्राफी प्रतियोगिता में द्वितीय पुरस्कार जीता।

उन्हें यह पुरस्कार एक बाड़े में मौजूद बाघ की अनोखी तस्वीर खींचने के लिए मिला।

दो दिन का यह कार्यक्रम सूचना और जनसंपर्क विभाग के सहयोग से आयोजित किया गया था। कार्यक्रम तीन और चार अगस्त को कर्नाटक चित्रकला परिषद में हुआ, जिसमें राष्ट्रीय समाचार फोटोग्राफी प्रदर्शनी, प्रतियोगिता और समाचार फोटोग्राफरों के लिए प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन भी शामिल था।

केरल के बिनुराज ने पहला पुरस्कार जीता, जबकि तेलंगाना के रजनीकांत को तीसरा पुरस्कार मिला।

आयोजकों ने बताया कि देशभर से कुल 220 तस्वीरों के लिए प्रविष्टियां प्राप्त हुई थीं, जिनमें से 50 तस्वीरों को चुनकर प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया गया।

भाषा जोहेब सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments