scorecardresearch
Saturday, 10 October, 2026
होमदेशज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन: नेहा, दीपांकर भट्टाचार्य और योगेंद्र यादव समेत कई हिरासत में लिए गए

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन: नेहा, दीपांकर भट्टाचार्य और योगेंद्र यादव समेत कई हिरासत में लिए गए

नई दिल्ली की ओर जाने वाली सड़कें बंद कर दी गई हैं. दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशन और दो प्रमुख रेलवे स्टेशन भी बंद कर दिए गए हैं.

Text Size:

नई दिल्ली: CPI(ML) लिबरेशन के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, AISA की अध्यक्ष नेहा, कार्यकर्ता योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण को दिल्ली में INA मार्केट के पास मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिया गया.

ये कार्यकर्ता AISA के कई सदस्यों के साथ सफदरजंग फ्लाईओवर की ओर मार्च कर रहे थे. इस दौरान वे मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ नारे लगा रहे थे. तभी दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. CPI(ML) लिबरेशन के नेता बालाजी ने बताया कि उन्हें अलग-अलग गाड़ियों में ले जाया जा रहा था.

ये हिरासत ऐसे समय में हुई हैं, जब कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया के खिलाफ प्रदर्शन करने का ऐलान किया है. इसके बाद नई दिल्ली में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. नई दिल्ली की ओर जाने वाली सड़कें बंद कर दी गई हैं. दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशन और दो प्रमुख रेलवे स्टेशन भी बंद कर दिए गए हैं.


यह भी पढ़ें: नेहा बोरा का साहस काबिल-ए-तारीफ है, लेकिन उन्हें मसीहा न बनाएं


 

share & View comments