scorecardresearch
Sunday, 8 November, 2026
होमदेशप्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी के आवास जाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी के आवास जाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

Text Size:

नयी दिल्ली, आठ नवंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को पूर्व उपप्रधानमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के आवास पर जाकर उन्हें उनके जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश करने पर बधाई दी।

आडवाणी का जन्म आठ नवंबर 1927 को हुआ था। आडवाणी रविवार को 99 वर्ष के हो गए और अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश कर गए।

अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने पहुंचे थे।

इससे पहले, मोदी ने कहा था कि आठ नवंबर एक महत्वपूर्ण दिन है, क्योंकि आडवाणी अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘इस विशेष अवसर पर मेरी ओर से उन्हें शुभकामनाएं।’’

प्रधानमंत्री ने एक समाचार पत्र में लेख भी लिखा है, जिसमें उन्होंने भारत के लिए आडवाणी के अविस्मरणीय योगदान को रेखांकित किया है।

मोदी ने कहा, ‘‘मैं उनकी जीवन यात्रा को याद करता हूं, जिसमें विभाजन की भयावहता का अनुभव करने और शून्य से जीवन फिर शुरू करने, जनसंघ को मजबूत बनाने और भाजपा का गठन करने, आपातकाल के दौरान लोकतंत्र के लिए खड़े होने, सोमनाथ से अयोध्या तक रथ यात्रा का नेतृत्व करने और सरकार में रहकर देश की सेवा करने जैसे पड़ाव शामिल हैं।’’

भाषा जोहेब दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments