नयी दिल्ली, दो नवंबर (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राजस्थान के झुंझुनू जिले में बिजली का झटका लगने से आठ मजदूरों की मौत पर सोमवार को शोक जताया और कहा कि यह घटना बेहद दुखद है।
पुलिस के मुताबिक, झुंझुनू के छापोली गांव में सोमवार सुबह सड़क बनाने काम चल रहा था, तभी रोड़ी मिलाने वाली मशीन ऊपर से गुजर रहे हाइटेंशन तार के संपर्क में आ गई, जिससे उसे करंट लग गया और काम कर रहे मजदूर भी करंट की चपेट में आ गए।
उसने बताया कि इस हादसे में पांच अन्य मजबूर गंभीर रूप से झुलस गए।
राष्ट्रपति ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “राजस्थान के झुंझुनू जिले में हुई दुर्घटना में लोगों की मौत का समाचार अत्यंत दुखद है। मैं मृतकों के शोकाकुल परिजन के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करती हूं। इस दुर्घटना में झुलसे लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।”
भाषा पारुल माधव
माधव
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.