scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमदेशकसाब को पकड़ने वाले पुलिसकर्मियों को पदोन्नति मिली

कसाब को पकड़ने वाले पुलिसकर्मियों को पदोन्नति मिली

Text Size:

मुंबई, 29 मार्च (भाषा) पाकिस्तानी आतंकवादी मोहम्मद अजमल कसाब को 26/11 मुंबई हमलों के दौरान पकड़ने वाले पुलिसकर्मियों को पदोन्नति दी गयी है, जो 2008 से प्रभावी मानी जाएगी। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि 22 मार्च के सरकारी प्रस्ताव (आदेश) के अनुसार, इन बहादुर पुलिसकर्मियों को पदक, पुरस्कार और नकद पुरस्कार दिए गए थे लेकिन पदोन्नति के रूप में कोई इनाम नहीं दिया गया था, इसलिए उन्हें पदोन्नति देने का फैसला लिया गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल से लेकर निरीक्षक तक, 15 पुलिसकर्मी उस टीम का हिस्सा थे, जिसने कसाब को पकड़ा था।

भाषा गोला सुभाष

सुभाष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments