scorecardresearch
Sunday, 17 May, 2026
होमदेशझुंझुनूं में संदिग्ध कार का पीछा करते समय पुलिस वाहन पेड़ से टकराया, थाना प्रभारी सहित दो घायल

झुंझुनूं में संदिग्ध कार का पीछा करते समय पुलिस वाहन पेड़ से टकराया, थाना प्रभारी सहित दो घायल

Text Size:

जयपुर, 17 मई (भाषा) राजस्थान के झुंझुनूं जिले में रविवार तड़के एक संदिग्ध कार का पीछा करते समय पुलिस वाहन पेड़ से टकरा गया, जिसमें थाना प्रभारी सहित दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि यह घटना नवालगढ़ क्षेत्र के पुजारी की ढाणी के पास सुबह जांच और गश्त के दौरान हुई।

पुलिस के अनुसार, जांच के दौरान एक संदिग्ध वाहन अवरोधक देखकर अचानक दूसरी ओर मुड़ गया। पुलिस टीम ने तुरंत पीछा किया, लेकिन उनका वाहन मोड़ पर नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया।

उसने बताया कि घटना में नवालगढ़ थाना प्रभारी अजय सिंह और चालक भीवराम घायल हो गए।

पुलिस ने बताया कि दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां भीवराम की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सीकर रेफर कर दिया गया, जबकि अजय सिंह का इलाज जारी है।

पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

पुलिस अधीक्षक ने कहा, “ संदिग्ध वाहन की तलाश के लिए अभियान शुरू कर दिया गया है।’’

अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

भाषा बाकोलिया

खारी

खारी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments