scorecardresearch
Saturday, 25 April, 2026
होमदेशपुलिस ने सोना तस्करी मामले की आरोपी स्वप्ना सुरेश के वकील के खिलाफ मामला दर्ज किया

पुलिस ने सोना तस्करी मामले की आरोपी स्वप्ना सुरेश के वकील के खिलाफ मामला दर्ज किया

Text Size:

कोच्चि/पलक्कड (केरल) , 11 जून (भाषा) केरल पुलिस ने सोना तस्करी मामले की आरोपी स्वप्ना सुरेश के एक वकील के खिलाफ एक गैर जमानती मामला दर्ज किया है।

सोशल मीडिया के जरिए कथित तौर पर धार्मिक भावनाएं आहत करने को लेकर यह मामला दर्ज किया गया है।

वकील ने बताया कि वह राज्य सरकार द्वारा परिचालित एक बस के चालक की पोशाक की आलोचना करने वाला एक पोस्ट सोशल मीडिया पर 25 मई को डालने को लेकर मामले का सामना कर रहे हैं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘हमने वकील कृष्ण राज के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है।’’पुलिस ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 295ए सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

भाषा सुभाष दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments