scorecardresearch
Tuesday, 28 April, 2026
होमदेशअपहृत किशोरी को पुलिस ने मुक्त कराया

अपहृत किशोरी को पुलिस ने मुक्त कराया

Text Size:

कोलकाता, 21 अप्रैल (भाषा) पिछले साल जुलाई में कथित तौर पर अगवा की गई एक नाबालिग लड़की को शुक्रवार को शहर के हरिदेवपुर इलाके से मुक्त कराया गया और उसे बंदी बनाकर रखने वाले व्यक्ति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर जिले के रामनगर की रहने वाली 15 वर्षीय लड़की का अपहरण कर लिया गया था और पिछले साल 25 जुलाई से उसका कोई अता-पता नहीं था।

उन्होंने कहा कि राज्य सीआईडी ​​की मानव तस्करी रोधी इकाई (एएचटीयू) और रामनगर थाने की संयुक्त टीम ने आज सुबह हरिदेवपुर इलाके के दकतरबागान से लड़की को मुक्त करा लिया।

अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘लड़की के परिवार ने पिछले साल जुलाई में उसके लापता होने के बाद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। हमने आज उसे एक व्यक्ति के चंगुल से मुक्त कराया, जो रामनगर का ही निवासी है। हमने उस व्यक्ति को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।’

भाषा नेत्रपाल नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments