नयी दिल्ली, 25 जुलाई (भाषा) दिल्ली पुलिस ने शनिवार को दोहराया कि सोशल मीडिया पर किए जा रहे ये दावे ‘तथ्यात्मक रूप से गलत और बेहद भ्रामक’ हैं कि पूरे नयी दिल्ली जिले में ऐप के जरिये खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने से जुड़ीं सेवाओं पर प्रतिबंध लगाया गया है।
एक स्पष्टीकरण में पुलिस ने कहा कि ऐसा कोई व्यापक प्रतिबंध नहीं लगाया गया है।
उन्होंने बताया कि दिल्ली यातायात पुलिस ने भारी भीड़ और कानून-व्यवस्था से जुड़ी चिंताओं के कारण वाहन चालकों से अधिसूचित क्षेत्र की ओर जाने वाले रास्तों से बचने का अनुरोध करते हुए केवल एक यात्रा परामर्श जारी किया था।
पुलिस ने कहा कि यह परामर्श यातायात की सुगम आवाजाही और जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जारी किया गया।
भाषा जोहेब पवनेश
पवनेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.