नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को बृहस्पतिवार को उनके जन्मदिन पर बधाई देते हुए कहा कि उनकी प्रशासनिक समझ से देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था अधिक प्रभावी हुई है।
वर्ष 2019 से देश के गृह मंत्री का पद संभाल रहे शाह बृहस्पतिवार को 62 वर्ष के हो गए।
प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘गृह मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनकी प्रशासनिक समझ ने देश की आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया है।’’
प्रधानमंत्री ने कहा कि माओवाद की समस्या को खत्म करने और नशामुक्त समाज बनाने के सरकार के सपने को साकार करने की दिशा में शाह की उपलब्धियां विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘मैं प्रार्थना करता हूं कि उन्हें लंबा और स्वस्थ जीवन मिले, ताकि वह जनता की सेवा करते रहें।’’
भाषा सिम्मी वैभव
वैभव
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.