नयी दिल्ली, 10 सितंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को एक वीडियो साझा किया, जिसमें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के आयोजन स्थल ‘भारत मंडपम’ की सजावट वाली तस्वीरें और तैयारियों की झलक दिख रही है।
प्रधानमंत्री ने करीब 30 सेकंड के इस वीडियो को इंस्टाग्राम, एक्स और अन्य सोशल मीडिया मंचों पर साझा किया।
मोदी ने पोस्ट किया, ‘‘ब्रिक्स 2026 के लिए पूरी तरह तैयार!’’
वीडियो में मध्य दिल्ली स्थित विशाल परिसर ‘भारत मंडपम’ की तस्वीरें शामिल हैं, जिसे भारत की अध्यक्षता में 12-13 सितंबर को होने वाले ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए सजाया गया है।
मोदी ने जुलाई 2023 में भारत की मेजबानी में हुए जी20 शिखर सम्मेलन से पहले ‘भारत मंडपम’ परिसर का उद्घाटन किया था।
भाषा शफीक अविनाश
अविनाश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.