scorecardresearch
Friday, 19 June, 2026
होमदेशदिल्ली में यमुना नदी पर दो और पुल बनाने की योजना

दिल्ली में यमुना नदी पर दो और पुल बनाने की योजना

Text Size:

नयी दिल्ली, 18 जून (भाषा) दिल्ली सरकार शहर में सुचारू यातायात सुनिश्चित करने और उत्तरी तथा दक्षिणी हिस्सों के बीच आवाजाही को बेहतर बनाने के लिए राजधानी में यमुना नदी पर दो और पुल बनाएगी।

लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि ‘एलिवेटेड रिंग रोड’ की पहली परियोजना को हाल ही में मंजूरी दी गई है।

वर्तमान में यमुना नदी पर लगभग 25 सड़क और रेलवे पुल हैं। ये राजधानी को पूर्वी दिल्ली तथा एनसीआर के शहरों जैसे नोएडा और गाजियाबाद से जोड़ते हैं।

सिंह ने कहा, ‘पहले चरण के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को मंजूरी मिल गई है, जिसमें आजादपुर से आश्रम क्षेत्र तक का हिस्सा शामिल होगा। यमुना नदी पर दो पुल अलग-अलग स्थानों पर बनाए जाएंगे, जिससे यात्रियों के लिए ‘सिग्नल-फ्री’ सड़कें उपलब्ध होंगी।’

भाषा

शुभम अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments