scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशप्रमोद सावंत के शपथ ग्रहण समारोह में काले मास्क, काले कपड़े पहने लोगों को प्रवेश नहीं मिलेगा: तनवड़े

प्रमोद सावंत के शपथ ग्रहण समारोह में काले मास्क, काले कपड़े पहने लोगों को प्रवेश नहीं मिलेगा: तनवड़े

Text Size:

पणजी, 26 मार्च (भाषा) गोवा के भावी मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के सोमवार को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में काले मास्क या काले कपड़े पहने लोगों को अंदर नहीं जाने दिया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गोवा इकाई के अध्यक्ष सदानंद शेत तनवड़े ने यह जानकारी दी।

तनवड़े ने शनिवार को पत्रकारों से कहा कि यह समारोह पूर्वान्ह्र 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और अन्य की उपस्थिति में यहां के पास के डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में होगा।

उन्होंने कहा, ‘‘काले मास्क और काले कपड़े पहने लोगों को कार्यक्रम स्थल के अंदर जाने की अनुमति नहीं होगी।’’

राज्य में 14 फरवरी को हुए चुनाव के नतीजों की घोषणा 10 मार्च को की गई थी जिसमें भाजपा ने 40 सीटों में से 20 सीटों पर जीत दर्ज की। कुछ निर्दलीय और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी द्वारा समर्थन दिए जाने के बाद भाजपा को बहुमत मिल गया।

भाषा

देवेंद्र माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments