scorecardresearch
Friday, 19 June, 2026
होमदेशपटनायक ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन में देरी को लेकर ओडिशा के मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप करने की मांग की

पटनायक ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन में देरी को लेकर ओडिशा के मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप करने की मांग की

Text Size:

भुवनेश्वर, 18 जून (भाषा) बीजू जनता दल (बीजद) प्रमुख नवीन पटनायक ने बृहस्पतिवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से अपील की कि वह हस्तक्षेप करें और पूरे राज्य में लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन का नियमित भुगतान सुनिश्चित करें।

विपक्ष के नेता की यह टिप्पणी गंजाम जिले में 66 वर्षीय एक विधवा की मौत के बाद आई है। उनके परिजनों का आरोप है कि तीन महीने तक पेंशन नहीं मिलने के कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली।

मृतका की पहचान बेगुनियापाड़ा प्रखंड के चढ़ेयापड़ा गांव की रहने वाली बी. सावित्री डोरा के रूप में हुई है। उनकी मृत्यु रविवार को हुई।

सावित्री की विवाहित बेटी ने मंगलवार को आरोप लगाया कि डोरा अकेली रहती थीं और अपनी आजीविका के लिए पूरी तरह से हर महीने मिलने वाली 1,000 रुपये की पेंशन पर निर्भर थीं। उन्हें आखिरी बार मार्च महीने में पेंशन मिली थी।

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए पटनायक ने सोशल मीडिया पोस्ट में स्थिति को ‘बेहद दुखद’ बताया और आरोप लगाया कि ओडिशा में लाखों लाभार्थियों को तीन महीने से अधिक समय से विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत पेंशन नहीं मिली है।

उन्होंने कहा, ‘यह बेहद दुखद है कि लोग पेंशन के लिए अपनी जान गंवा रहे हैं। राज्य में तीन महीने से अधिक समय से लाखों लोग सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत पेंशन न मिलने की वजह से भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं।’

पटनायक ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि वह पेंशन का भुगतान बिना किसी रुकावट के जारी रखने और कमजोर वर्गों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तुरंत कदम उठाएं।

भाषा शुभम शफीक

शफीक

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments