scorecardresearch
Tuesday, 20 October, 2026
होमदेशओवैसी ने रेस कोर्स मस्जिद को बेदखली नोटिस पर केंद्रीय मंत्री से हस्तक्षेप की मांग की

ओवैसी ने रेस कोर्स मस्जिद को बेदखली नोटिस पर केंद्रीय मंत्री से हस्तक्षेप की मांग की

Text Size:

हैदराबाद, 20 अक्टूबर (भाषा) ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने नयी दिल्ली स्थित ऐतिहासिक रेस कोर्स मस्जिद को बेदखली का नोटिस दिए जाने की खबर पर चिंता जताते हुए मंगलवार को कहा कि इस मामले में केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री किरेन रीजीजू को तत्काल हस्तक्षेप करने की जरूरत है।

उन्होंने दावा किया कि इस मामले को सुलझाना मंत्री का काम है, क्योंकि 2023 से दिल्ली वक्फ बोर्ड का गठन नहीं हुआ है।

उन्होंने आरोप लगाया कि बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) इस मामले में हस्तक्षेप कर सकते थे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

ओवैसी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘1977 से राजपत्रित वक्फ संपत्ति होने के बावजूद वक्फ बोर्ड ने ध्वस्तीकरण के आदेश को चुनौती नहीं दी। न ही उसने इस मुद्दे को सुलझाने का कोई प्रयास किया।’

भाषा

शुभम नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments