scorecardresearch
Thursday, 22 October, 2026
होमदेशदिल्ली में पालतू पशु-पक्षियों की दुकान से 100 से अधिक संरक्षित पक्षी और कछुए बरामद: सिरसा

दिल्ली में पालतू पशु-पक्षियों की दुकान से 100 से अधिक संरक्षित पक्षी और कछुए बरामद: सिरसा

Text Size:

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर (भाषा) पश्चिम दिल्ली के मोती नगर स्थित पालतू पशु-पक्षियों की एक दुकान (पेट शॉप) से 54 तोतों समेत 100 से अधिक संरक्षित पक्षियों और कछुओं को मुक्त कराया गया है। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सिरसा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में बताया कि बचाए गए 49 कछुओं में ‘इंडियन स्टार’ प्रजाति के कछुए भी शामिल हैं, जिन्हें वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972 के तहत विशेष संरक्षण प्राप्त है।

उन्होंने बताया कि बचाए गए सभी 103 जीवों का पशु चिकित्सकों की देखरेख में उपचार किया जा रहा है और स्वस्थ घोषित होने के बाद उन्हें उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

सिरसा ने कहा, ‘‘त्वरित और सख्त कार्रवाई के लिए मैं अपने वन एवं वन्यजीव विभाग की सराहना करता हूं। त्वरित सूचना देने के लिए दिल्ली पुलिस और नागरिकों का धन्यवाद।’’

उन्होंने लोगों से जंगली पक्षियों और कछुओं को पालतू जानवर के रूप में न खरीदने का आग्रह करते हुए कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में अवैध वन्यजीव व्यापार के लिए कोई जगह नहीं है।

भाषा सुमित संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments