scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशतीन तलाक के मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार

तीन तलाक के मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Text Size:

नोएडा (उप्र), चार जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर में मामूली विवाद में अपनी पत्नी को कथित रूप से तीन तलाक देने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया।

जारचा के थानाध्यक्ष श्री पाल सिंह ने बताया कि दनकौर थानाक्षेत्र के उस्मानपुर के शमशेर (23) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सिंह के अनुसार उसकी पत्नी ने 10 जून को दनकौर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है कि उसने मामूली विवाद में तीन तलाक कह कर उसे घर से निकाल दिया।

महिला ने आरोप लगाया है कि उसे उसका पति शमशेर और ससुराल वाले दहेज के लिए परेशान करते थे। दोनों की शादी जून, 2020 में हुई थी।

एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ शमशेर के खिलाफ पत्नी से दहेज की मांग करने, उसके साथ गाली-गलौज एवं मारपीट करने तथा जान ले लेने की धमकी देने को लेकर मामला दर्ज किया गया है। उसने तीन तलाक बोलकर पत्नी को तलाक भी दे दिया। उसे आज ग्रेटर नोएडा के होल्डोनी मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया।’’

महिला ने दावा किया कि अप्रैल में उसके साथ मारपीट की गयी एवं 19 मई को उसे तलाक दे दिया गया।

भाषा सं राजकुमार नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments