नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर (भाषा) आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को न्यायिक हिरासत से रिहा करने संबंधी विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट (एसईएम) के आदेश का स्वागत करते हुए कहा कि पूरा देश उनके साथ खड़ा है।
दोनों को न्यायिक हिरासत की अवधि पूरी होने के बाद आज रिहा कर दिया गया। उन्हें जंतर-मंतर पर 14 अक्टूबर को हुए विरोध-प्रदर्शन के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था।
केजरीवाल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘आशुतोष और सौरव को जमानत मिलने पर बहुत बधाई। ऐसे ही देश के लिए संघर्ष करते रहें। पूरा देश आपके साथ है।’’
दास और रांका को एसईएम के सामने पेश किया गया, जहां कार्यवाही के दौरान उनके जमानतदारों ने भी जमानत संबंधी दस्तावेज जमा किए।
दोनों नेताओं को जंतर-मंतर के गैर अधिसूचित धरना स्थल पर कथित तौर पर प्रवेश करने और शांति बनाए रखने के लिए दिए गए बॉण्ड का उल्लंघन करने के आरोप में हिरासत में लिए जाने के बाद 14 अक्टूबर को शुरुआत में पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।
भाषा
राजकुमार देवेंद्र
देवेंद्र
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.