भुवनेश्वर, चार अक्टूबर (भाषा) ओडिशा के भुवनेश्वर में एक महिला से दुष्कर्म के आरोपी व्यक्ति को पुलिस मुठभेड़ में घायल होने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने 30 सितंबर को यहां अपने किराये के फ्लैट में 26 वर्षीय महिला के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया था।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म से संबंधित भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 63 के तहत मामला दर्ज किया गया था।
उन्होंने बताया कि तीन अक्टूबर को हुई मुठभेड़ के दौरान उसने पुलिसकर्मियों पर धारदार वस्तु से हमला करने की कोशिश की थी। यह घटना उस वक्त हुई थी जब पुलिस उसे गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही थी।
जवाब में, पुलिस ने गोलीबारी की और आरोपी के दायें पैर में एक गोली लगी थी।
भाषा तान्या सुभाष
सुभाष
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.