scorecardresearch
Sunday, 21 June, 2026
होमदेशगंजाम में छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में ओडिशा के मंत्री का भतीजा गिरफ्तार

गंजाम में छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में ओडिशा के मंत्री का भतीजा गिरफ्तार

Text Size:

ब्रह्मपुर (ओडिशा), 21 जून (भाषा) ओडिशा के परिवहन मंत्री विभूति भूषण जेना के भतीजे को गंजाम जिले के एक निजी इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

आरोपी की पहचान 24 साल के बिस्वजीत जेना के तौर पर हुई है। वह मंत्री का भतीजा है और बीसीए (बैचलर इन कंप्यूटर एप्लीकेशन) की 20 साल की छात्रा का कथित बॉयफ्रेंड था। शनिवार को छात्रा का शव अपने छात्रावास के कमरे में छत से लटका हुआ मिला था।

ब्रह्मपुर के पुलिस अधीक्षक सरवण विवेक एम. ने बताया कि पीड़िता के चाचा की शिकायत के आधार पर गोलंथरा थाने में बिस्वजीत जेना के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाने) के तहत मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू कर दी गई।

एसपी समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया।

पीड़ित अपनी बहन और तीन अन्य लड़कियों के साथ छात्रावास के एक कमरे में रह रही थी।

दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, बिस्वजीत जेना भी उसी कॉलेज में बीसीए का छात्र है।

भाषा

शुभम अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments