scorecardresearch
Thursday, 8 October, 2026
होमदेशनोएडा : शेयर बाजार में निवेश पर मोटे मुनाफे का झांसा देकर बुजुर्ग से 27.54 लाख रुपये की ठगी

नोएडा : शेयर बाजार में निवेश पर मोटे मुनाफे का झांसा देकर बुजुर्ग से 27.54 लाख रुपये की ठगी

Text Size:

नोएडा, आठ अक्टूबर (भाषा) नोएडा में साइबर अपराधियों ने शेयर बाजार में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर 72 वर्षीय एक व्यक्ति से कथित तौर पर 27 लाख 54 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर साइबर अपराध थाने में मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस उपायुक्त (साइबर अपराध) शैव्या गोयल ने बृहस्पतिवार को बताया कि सेक्टर-29 निवासी रजनीश त्यागी ने बुधवार रात साइबर अपराध थाने में शिकायत दर्ज कराई कि कुछ साइबर अपराधियों ने उनसे संपर्क कर शेयर बाजार में निवेश करने पर अच्छा मुनाफा होने का झांसा दिया।

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने त्यागी के मोबाइल फोन में एक ऐप डाउनलोड करवाया और एक खाता खुलवाने के बाद उनसे अलग-अलग कुल 27 लाख 54 हजार रुपये निवेश करवाए।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित को ऐप पर अपनी रकम काफी बढ़ी हुई दिखाई दे रही थी। जब उन्होंने रकम निकालने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उनसे कर के रूप में और पैसे जमा करने को कहा और फिर फोन बंद कर दिया।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

भाषा सं मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments