scorecardresearch
Sunday, 14 June, 2026
होमदेशनेताजी शोध संगठन ने उनके लापता होने की जांच की मांग की

नेताजी शोध संगठन ने उनके लापता होने की जांच की मांग की

Text Size:

कोलकाता, 23 मई (भाषा) नेताजी सुभाष चंद्र बोस पर शोध कर रहे एक संगठन ने केंद्र से उनकी गुमशुदगी की जांच करने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय आयोग के गठन की शनिवार को मांग की।

सुभाष बोस रिसर्च सेंटर के सदस्य बिट्टू रॉय चौधरी ने कहा कि द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद के गोपनीय दस्तावेजों को कई देशों द्वारा सार्वजनिक किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि वह आगे की जांच के लिए ऐसी सामग्री का उपयोग करे।

उन्होंने यहां पत्रकारों से कहा, “पश्चिम बंगाल सरकार को ऐसे सभी सार्वजनिक किए गए दस्तावेजों को एकत्र करने और यहां एक डिजिटल अभिलेखागार स्थापित करने के लिए विशेषज्ञ समिति का गठन करना चाहिए।”

चौधरी ने यह भी मांग की कि नेताजी की जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया जाए और उस दिन को ‘देशप्रेम दिवस’ के रूप में मनाया जाए।

संगठन ने यह भी मांग की कि नेताजी के राजनीतिक दर्शन और राष्ट्रवादी विचारधारा को कलकत्ता विश्वविद्यालय के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए तथा संस्थान में उनके नाम पर एक पीठ स्थापित की जाए।

भाषा अमित नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments