नयी दिल्ली, आठ नवंबर (भाषा) नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन ने गुजरात में नौसेना के एक अग्रिम परिचालन अड्डे का दौरा किया और वहां तैनात नौसैनिकों के साथ दिवाली मनाई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
दौरे के दौरान एडमिरल स्वामीनाथन ने राज्य में स्थित इकाइयों की अभियानगत तैयारियों, बुनियादी ढांचे के विकास की योजनाओं और क्षमताओं की भी समीक्षा की।
नौसेना ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामीनाथन ने गुजरात में भारतीय नौसेना के एक अग्रिम परिचालन अड्डे और बाहरी इकाइयों का दौरा किया तथा इन स्थानों पर तैनात नौसैनिकों के साथ दिवाली की खुशियां साझा कीं।’’
अधिकारियों ने कहा कि इस अवसर पर नौसेना प्रमुख को अग्रिम मोर्चे पर तैनात इकाइयों के साथ दिवाली मनाने, परिवारों से दूर रहकर सेवा दे रहे कर्मियों के समर्पण को सराहने और भारतीय नौसेना की पहचान माने जाने वाले सौहार्द एवं भाईचारे की भावना साझा करने का अवसर भी मिला।
भाषा शफीक दिलीप
दिलीप
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.