scorecardresearch
Saturday, 18 April, 2026
होमदेशनवीन पटनायक अस्पताल में भर्ती अपने बड़े भाई से मिलने 10 अप्रैल को दिल्ली जाएंगे

नवीन पटनायक अस्पताल में भर्ती अपने बड़े भाई से मिलने 10 अप्रैल को दिल्ली जाएंगे

Text Size:

भुवनेश्वर, नौ अप्रैल (भाषा) बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक अपने बड़े भाई प्रेम पटनायक से मिलने 10 अप्रैल को दिल्ली जाएंगे जिनका हाल में ऑपरेशन हुआ है। पार्टी के एक बयान में यह जानकारी दी गई।

पार्टी नेताओं ने बताया कि प्रेम पटनायक का मंगलवार को हृदय संबंधी ऑपरेशन हुआ था और वह इस समय राष्ट्रीय राजधानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं।

उन्होंने कहा कि उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है लेकिन उन्हें करीबी चिकित्सकीय निगरानी की जरूरत है।

भुवनेश्वर में रहने वाले पूर्व मुख्यमंत्री संभवतः अपने परिवार के साथ दिल्ली में कुछ दिन बिताएंगे। उनके परिवार का दिल्ली में एक घर है।

जब 2025 में मुंबई में नवीन की रीढ़ की हड्डी का ऑपरेशन हुआ था, उस समय प्रेम पटनायक उनके साथ थे।

नवीन, बीजू पटनायक और ज्ञान पटनायक की तीन संतान में सबसे छोटे हैं। उनके भाई प्रेम पटनायक कारोबारी हैं और दिल्ली में रहते हैं, जबकि उनकी बड़ी बहन और लेखिका गीता मेहता का 2023 में निधन हो गया था।

भाषा

सिम्मी मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments