scorecardresearch
Tuesday, 14 April, 2026
होमदेशनगालैंड विधानसभा में बड़े शहरों में पूर्वोत्तर के लोगों पर हुए नस्ली हमले की निंदा की गयी

नगालैंड विधानसभा में बड़े शहरों में पूर्वोत्तर के लोगों पर हुए नस्ली हमले की निंदा की गयी

Text Size:

कोहिमा, तीन मार्च (भाषा) नगालैंड विधानसभा में मंगलवार को विभिन्न राज्यों के बड़े शहरों में पूर्वोत्तर के लोगों के खिलाफ हुई नस्ली भेदभाव की घटनाओं की निंदा की गयी और वंदे मातरम गाने को लेकर चिंताओं को दूर करते समय संवेदनशीलता और संवैधानिक संतुलन बनाए रखने का आह्वान किया गया।

पूर्वोत्तर के लोगों के खिलाफ नस्ली भेदभाव की घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त करने वाले नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) विधायक अचुम्बेमो किकॉन के प्रश्न का उत्तर देते हुए मुख्यमंत्री नेफ्यू रियो ने यह निंदा और अपील की।

किकॉन ने अरुणाचल प्रदेश की तीन महिलाओं के कथित अपमान का हवाला दिया, जिन्हें फरवरी में अपने किराए के फ्लैट में कुछ मरम्मत कार्य को लेकर हुए विवाद के बाद दिल्ली में उनके पड़ोसियों द्वारा नस्ली गालियों और धमकियों का शिकार होना पड़ा था।

उन्होंने उस घटना का भी जिक्र किया, जिसमें पिछले महीने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), गोरखपुर में तैनात नगालैंड के एक तृतीय वर्ष के रेजिडेंट डॉक्टर पर संस्थान के पास तीन लोगों ने कथित तौर पर नस्ली टिप्पणियां कीं, उनका पीछा किया और उनपर हमला किया।

राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए रियो ने कहा कि देश के विभिन्न शहरों में नगालैंड सहित पूर्वोत्तर के लोगों के खिलाफ हाल में हुए नस्ली हमले और भेदभावपूर्ण व्यवहार ‘बेहद चिंताजनक और अस्वीकार्य’ हैं।

भाषा

शुभम दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments