scorecardresearch
Tuesday, 14 April, 2026
होमरिपोर्टसीएम योगी ने दिल्ली–बागपत–सहारनपुर–देहरादून कॉरिडोर को बताया पश्चिम यूपी की अर्थव्यवस्था का गेमचेंजर

सीएम योगी ने दिल्ली–बागपत–सहारनपुर–देहरादून कॉरिडोर को बताया पश्चिम यूपी की अर्थव्यवस्था का गेमचेंजर

सहारनपुर से दिल्ली और देहरादून तक यात्रा समय में कमी, औद्योगिक विकास और निर्यात को मिलेगी रफ्तार

Text Size:

नई दिल्ली: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली–बागपत–सहारनपुर–देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए गेमचेंजर बताया. उन्होंने कहा कि इस परियोजना से सहारनपुर से दिल्ली और देहरादून की दूरी कम समय में तय होगी और कनेक्टिविटी मजबूत होगी.

सीएम योगी ने इसे प्रदेश के विकास का ऐतिहासिक क्षण बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया. उन्होंने कहा कि यह कॉरिडोर सहारनपुर के वुडवर्क, मेरठ के स्पोर्ट्स गुड्स और कृषि उत्पादों को राष्ट्रीय और वैश्विक बाजारों तक पहुंचाने में मदद करेगा.

मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे क्षेत्र में निवेश, औद्योगिक विकास और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे. उन्होंने कहा कि सरकार क्लस्टर विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी पर तेजी से काम कर रही है.

योगी ने बाबा साहेब आंबेडकर को श्रद्धांजलि देते हुए सामाजिक न्याय और समान विकास पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार विरासत और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रही है. कार्यक्रम में कई मंत्री और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

share & View comments