नई दिल्ली: नोएडा और गाजियाबाद के श्रमिकों के लिए राहत की घोषणा की गई है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर गठित उच्च स्तरीय समिति ने न्यूनतम वेतन में अंतरिम वृद्धि को मंजूरी दी है. अकुशल, अर्धकुशल और कुशल श्रेणियों में वेतन में करीब ₹3000 तक की बढ़ोतरी की गई है. गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद में यह वृद्धि 21 प्रतिशत तक है और नई दरें 1 अप्रैल 2026 से लागू होंगी.
सरकार ने ₹20,000 मासिक वेतन की खबरों को भ्रामक बताया है. औद्योगिक विकास आयुक्त ने कहा कि वेज बोर्ड के जरिए स्थायी समाधान की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.
नई व्यवस्था के तहत अकुशल, अर्धकुशल और कुशल श्रमिकों के वेतन में अलग-अलग वृद्धि की गई है. सरकार ने कहा कि श्रमिक हितों के साथ उद्योगों की चुनौतियों का भी ध्यान रखा गया है.
प्रशासन ने औद्योगिक शांति और निवेश माहौल बनाए रखने पर जोर दिया है. श्रमिक कल्याण के लिए कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है.