scorecardresearch
Monday, 27 April, 2026
होमदेशमुंबई पुलिस ने अपहरण के मामले में आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार किया

मुंबई पुलिस ने अपहरण के मामले में आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार किया

Text Size:

मुंबई, 14 जुलाई (भाषा) मुंबई पुलिस ने एक व्यक्ति के अपहरण और उसे पीटने मामले में आरोपी 41 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि अपराध खुफिया इकाई ने जाल बिछाकर आरोपी राजेश राजू शेट्टियर को विखरोली से पकड़ा।

उन्होंने कहा कि आठ मई को शेट्टियर और उसके साथियों ने कथित तौर पर एक व्यक्ति का अपहरण किया और सेवरी क्षेत्र में ले जाकर उसे पीटा। पीड़ित की ओर से दर्ज शिकायत के आधार पर, कानून की धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई।

भाषा यश माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments