scorecardresearch
Sunday, 25 October, 2026
होमदेशमप्रः भोपाल में बस टर्मिनल पर आग लगने से सात बसें क्षतिग्रस्त, कोई हताहत नहीं

मप्रः भोपाल में बस टर्मिनल पर आग लगने से सात बसें क्षतिग्रस्त, कोई हताहत नहीं

Text Size:

भोपाल, 25 अक्टूबर (भाषा) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार शाम अंतरराज्यीय बस टर्मिनल पर आग लगने से सात बसें क्षतिग्रस्त हो गईं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आग पर करीब एक घंटे में काबू पा लिया गया और घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

नगर निगम के अग्निशमन अधिकारी सौरभ पटेल ने घटनास्थल से ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि आग शुरुआत में एक बस में लगी और देखते ही देखते पास में खड़ी अन्य बसों तक फैल गई।

उन्होंने बताया कि आग में चार बसें पूरी तरह जल गईं, जबकि तीन अन्य बसें को भी नुकसान पहुंचा।

पटेल ने बताया कि शाम सात बजकर 18 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद दमकल के आठ से अधिक वाहनों की मदद से आग बुझाने का अभियान चलाया गया।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि बस में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका है।

पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।

भाषा दिमो जितेंद्र

जितेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments