scorecardresearch
Monday, 23 November, 2026
होमदेशमप्र: धार में पिकअप वाहन की टक्कर से तीन लड़कियों समेत चार चचेरे भाई-बहनों की मौत

मप्र: धार में पिकअप वाहन की टक्कर से तीन लड़कियों समेत चार चचेरे भाई-बहनों की मौत

Text Size:

धार (मप्र), 23 नवंबर (भाषा) मध्यप्रदेश के धार जिले में सोमवार रात एक मोटरसाइकिल के वाहन से टकरा जाने पर तीन लड़कियों समेत चार चचेरे भाई-बहनों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारुल बेलापुरकर ने बताया कि चारों राजोद के पास एक गांव में जागरण में शामिल होने जा रहे थे, इसी दौरान रात करीब आठ बजे बिडवाल गांव के पास उनकी मोटरसाइकिल की एक वाहन से टक्कर हो गई। घटनास्थल जिला मुख्यालय से करीब 55 किलोमीटर दूर है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मृतकों की पहचान पांडा गांव निवासी आनंदी (15), भूरी (13), सुहानी (8) और शुभम मेड़ा (20) के रूप में हुई है। आनंदी और भूरी सगी बहनें थीं।

बेलापुरकर ने बताया कि हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया, पुलिस उसकी तलाश कर रही है तथा घटना की जांच की जा रही है।

भाषा सं दिमो राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments