scorecardresearch
Sunday, 25 October, 2026
होमदेशमप्र: शिवपुरी में रामकथा पंडाल में लगी आग, कोई हताहत नहीं

मप्र: शिवपुरी में रामकथा पंडाल में लगी आग, कोई हताहत नहीं

Text Size:

शिवपुरी, 25 अक्टूबर (भाषा) मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के करेरा कस्बे में रविवार को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की रामकथा के लिए बनाए गए पंडाल में आग लग गई हालांकि, घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आग लगने की घटना धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने से पहले हुई।

करेरा थाना प्रभारी विनोद छवाई ने बताया कि अपराह्न करीब तीन बजे गुंबदनुमा पंडाल के ऊपरी हिस्से में आग लग गई हालांकि पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग पर काबू पा लिया।

उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होने की आशंका है और घटना में कोई घायल नहीं हुआ है।

भाषा सं दिमो जितेंद्र

जितेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments