scorecardresearch
Monday, 26 October, 2026
होमदेशमप्र: खरगे की टिप्पणी के विरोध में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, एक कार्यकर्ता घायल

मप्र: खरगे की टिप्पणी के विरोध में भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, एक कार्यकर्ता घायल

Text Size:

भोपाल, 26 अक्टूबर (भाषा) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर कथित अपमानजनक टिप्पणी के विरोध में सोमवार को मध्यप्रदेश के भोपाल में प्रदर्शन के दौरान भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई, जिसमें विपक्षी दल का एक कार्यकर्ता घायल हो गया।

प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने पानी की बौछार का इस्तेमाल किया।

भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ता रेडक्रॉस अस्पताल के बाहर सड़क पर एकत्र हुए और कांग्रेस कार्यालय की ओर मार्च करने लगे।

पुलिस ने हालांकि अवरोधक लगाकर उन्हें रोक दिया।

प्रदर्शनकारियों के अवरोधकों को पार कर आगे बढ़ने की कोशिश के बीच भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा और भगवानदास सबनानी अवरोधक पर चढ़ गए।

पुलिस ने भाजपा कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने से रोकने के लिए पानी की बौछार कीं।

इसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए और शिवाजी नगर चौराहे के पास दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई।

पुलिस ने दोनों पक्षों को अलग रखने की कोशिश की लेकिन इस दौरान हुई धक्का-मुक्की में किसान कांग्रेस के नीमच जिला अध्यक्ष बालकिशन धाकड़ के सिर में चोट लग गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कांग्रेस कार्यकर्ता मौके पर अवरोधकों के एक ओर फूल और डंडे लेकर नारेबाजी करते नजर आए, जबकि भाजपा कार्यकर्ता अवरोधकों पर चढ़ गए।

तनाव बढ़ने के बीच कांग्रेस का एक कार्यकर्ता अपनी बांहें चढ़ाकर भाजपा कार्यकर्ताओं को चुनौती देता भी दिखाई दिया।

बिहार के पटना में रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति ने कहा था कि ‘प्रधानमंत्री कहीं नहीं जाएंगे।’

खरगे ने इसके जवाब में कथित तौर पर कहा था, ‘मोदी का बाप भी जाएगा।’ भाषा दिमो जितेंद्र

जितेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments