scorecardresearch
Sunday, 19 April, 2026
होमदेशमानसून पहुंचा मध्यप्रदेश, गर्मी से राहत दिलाई

मानसून पहुंचा मध्यप्रदेश, गर्मी से राहत दिलाई

Text Size:

भोपाल, 16 जून (भाषा) अपने सामान्य कार्यक्रम के तहत मानसून सोमवार को दक्षिण-पश्चिम मध्यप्रदेश में पहुंच गया, फलस्वरूप पिछले सप्ताह कई जिलों में पड़ रही गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली ।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के भोपाल केंद्र में पूर्वानुमान प्रभारी दिव्या ई. सुरेंद्रन ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि बड़वानी, खरगोन, खंडवा के दक्षिणी हिस्सों और बुरहानपुर जिलों में बारिश हुई है।

सुरेंद्रन ने कहा कि राज्य के दक्षिण-पश्चिमी हिस्सों में पहुंचने के बाद, पूरे सप्ताह अधिकांश क्षेत्रों में मानसून के सक्रिय रहने की उम्मीद है।

हालांकि, उन्होंने आगाह किया कि सटीक रूप से यह भविष्यवाणी करना मुश्किल है कि मानसून पूरे राज्य में कबतक फैलेगा।

आईएमडी कार्यालय के एक मौसम विज्ञानी ने कहा कि मध्यप्रदेश में मानसून की सामान्य शुरुआत की तारीख 16 जून है, लेकिन इसके आगे बढ़ने कीवर्तमान गति से पता चलता है कि यह 25 जून तक पूरे राज्य में फैल सकता है।

दक्षिण-पश्चिम मानसून सबसे पहले 24 मई को केरल पहुंचा था, जो 2009 के बाद से भारतीय मुख्य भूमि पर इसका सबसे पहला आगमन था।

इसके विपरीत, पिछले साल मध्यप्रदेश में मानसून 21 जून को पहुंचा था। 2023 में, यह 24 जून को राज्य में पहुंचा और अगले दिन तक पूरे क्षेत्र में फैल गया था।

भाषा दिमो राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments