scorecardresearch
Wednesday, 7 October, 2026
होमदेशशासन प्रमुख के तौर पर मोदी का 25 वर्ष भारत की प्रगति को आगे बढ़ाने का अटूट संकल्प: मुर्मू

शासन प्रमुख के तौर पर मोदी का 25 वर्ष भारत की प्रगति को आगे बढ़ाने का अटूट संकल्प: मुर्मू

Text Size:

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर (भाषा) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर शासन प्रमुख के तौर पर 25 वर्ष पूरे करने पर बधाई दी और कहा कि यह ‘‘महत्वपूर्ण पड़ाव’’ लोगों के कल्याण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता और भारत की प्रगति को आगे बढ़ाने के दृढ़ संकल्प को दर्शाता है।

मुर्मू ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हाल के वर्षों में हमारे देश में जो बदलाव आया है, वह लोगों के जीवन में साफ दिखाई देता है।’’

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘आवास, स्वास्थ्य सेवा, वित्तीय सेवाओं, स्वच्छ ऊर्जा और बुनियादी सुविधाओं तक पहुंच बढ़ाने से लेकर कनेक्टिविटी, डिजिटल अवसंरचना और अवसरों को मजबूत करने तक, बदलाव लाने वाली विभिन्न पहल ने देशभर में लाखों लोगों के जीवन को प्रभावित किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर शासन के प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे करने पर मैं हार्दिक बधाई देती हूं।’’

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘यह महत्वपूर्ण उपलब्धि लोगों के कल्याण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता और भारत की प्रगति को आगे बढ़ाने के दृढ़ संकल्प को दर्शाती है।’’

उन्होंने कहा कि गरीबी कम करने और लोगों के जीवन की गुणवत्ता बेहतर बनाने में हुई उल्लेखनीय प्रगति इस बदलाव के पैमाने और गहराई को दर्शाती है।

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत आत्मविश्वास और नयी उम्मीदों के साथ आगे बढ़ रहा है, जबकि दुनिया भारत को नये गौरव और विश्वास की नजर से देख रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘जैसे-जैसे देश 2047 तक ‘विकसित भारत’ की दृष्टि को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, भारत के लोगों को आपके मार्गदर्शन और संकल्प का लाभ मिलता रहे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपके अच्छे स्वास्थ्य, खुशहाली और आने वाले वर्षों में निरंतर शक्ति की कामना करती हूं, क्योंकि आप भारत और उसके लोगों की सेवा के लिए समर्पित हैं।’’

भाषा सुभाष सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments