scorecardresearch
Wednesday, 23 September, 2026
होमदेशप्रख्यात कवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर मोदी ने श्रद्धांजलि दी

प्रख्यात कवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर मोदी ने श्रद्धांजलि दी

Text Size:

नयी दिल्ली, 23 सितंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को प्रसिद्ध हिंदी कवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि उनका प्रभावशाली व्यक्तित्व तथा कालजयी साहित्यिक विरासत आने वाली पीढ़ियों तक भारतीयों का मार्गदर्शन करती रहेगी।

‘राष्ट्रकवि’ के नाम से लोकप्रिय दिनकर का जन्म 23 सितंबर 1908 को हुआ था और 24 अप्रैल, 1974 को उनका निधन हो गया था।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकरजी की जयंती पर उन्हें मेरा शत-शत नमन। जनचेतना और राष्ट्रीय स्वाभिमान के भावों से भरी उनकी ओजस्वी कविताएं आज भी देशवासियों के हृदय में शौर्य, उत्साह और आत्मगौरव का संचार करती हैं।’’

प्रधानमंत्री ने कहा कि साहित्य को समृद्ध करने के अलावा, उनकी रचनाएं मातृभूमि के प्रति समर्पण को भी प्रेरित करती हैं।

उन्होंने कहा, “उनका प्रभावशाली व्यक्तित्व और कालजयी साहित्यिक विरासत आने वाली पीढ़ियों तक भारतीयों का मार्गदर्शन करती रहेगी।”

राज्यसभा के पूर्व सदस्य दिनकर को उनके साहित्यिक योगदान के लिए पद्म भूषण, साहित्य अकादमी पुरस्कार और ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।

भाषा रंजन मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments