scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशमोदी ने गुजरात, महाराष्ट्र के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं

मोदी ने गुजरात, महाराष्ट्र के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं

Text Size:

नयी दिल्ली, एक मई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात और महाराष्ट्र के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इन दोनों राज्यों ने भारत की प्रगति में स्थायी योगदान दिया है।

मोदी ने दोनों राज्यों के निरंतर विकास की कामना की।

उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘गुजरात दिवस के विशेष अवसर पर गुजरात के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह दिन गुजरात के समृद्ध इतिहास, जीवंत संस्कृति और अद्भुत भावना का उत्सव है। राज्य ने भारत की प्रगति में उत्कृष्ट योगदान दिया है।”

प्रधानमंत्री ने कहा कि गुजरात के लोगों का ऊर्जावान और उद्यमशील स्वभाव सराहनीय है।

उन्होंने कहा, ‘‘आने वाले समय में गुजरात प्रगति की नयी ऊंचाइयां छूता रहे।’’

मोदी ने महाराष्ट्र के लोगों को दिए संदेश में कहा कि राज्य का सामाजिक जागृति, सांस्कृतिक समृद्धि और सभी क्षेत्रों में नेतृत्व का एक लंबा इतिहास रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘साहित्य, रंगमंच, संगीत और सिनेमा से लेकर उद्योग, शिक्षा, विज्ञान और जनसेवा तक, राज्य ने भारत की प्रगति में स्थायी योगदान दिया है। महाराष्ट्र के निरंतर विकास और उसके महान लोगों के कल्याण की कामना करता हूं।’’

तत्कालीन बंबई राज्य के मुख्य रूप से भाषा के आधार पर विभाजन के बाद एक मई 1960 को गुजरात और महाराष्ट्र का गठन हुआ था।

भाषा

सिम्मी अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments