scorecardresearch
Saturday, 24 October, 2026
होमदेशकेरलम में विधायक संदीप वारियर की कार टायर फटने के बाद दीवार से टकराई

केरलम में विधायक संदीप वारियर की कार टायर फटने के बाद दीवार से टकराई

Text Size:

मलप्पुरम (केरलम), 24 अक्टूबर (भाषा) केरलम में कांग्रेस विधायक संदीप वारियर की कार टायर फटने के बाद सड़क किनारे एक दीवार से टकरा गई। पुलिस ने बताया कि हादसे में विधायक बाल-बाल बच गए।

पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना शुक्रवार देर रात करीब दो बजे राष्ट्रीय राजमार्ग-66 पर कोझिचैना के पास हुई, जब वारियर अपने कर्मचारियों के साथ कासरगोड जिले में स्थित अपने निर्वाचन क्षेत्र त्रिकारीपुर से मलप्पुरम के चथल्लूर जा रहे थे।

उसने बताया कि कार का टायर फटने से चालक वाहन पर से नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद कार सड़क किनारे बनी दीवार से टकरा गई।

पुलिस के मुताबिक, हादसे के तुरंत बाद विधायक की कार के पीछे चल रही एक अन्य कार भी तीसरे वाहन से टकरा गई।

अधिकारियों ने बताया कि विधायक समेत तीनों वाहनों में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं और किसी को चोट नहीं आई है।

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया।

भाषा खारी सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments