चेन्नई, दो जून (भाषा)तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने मलेशिया में स्वतंत्रता सेनानी एवं आजाद हिंद फौज की सदस्य रहीं अंजलाई पोन्नुसामी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि मलेशिया के सेंतुल में मंगलवार को अंजलई का 102 साल की उम्र में निधन हो गया।वह 1943 में आजाद हिंद फौज की महिला रेजिमेंट ” झांसी की रानी” में शामिल हुईं थीं।
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘वैसे तो उनका जन्म एवं पालन-पोषण भारत में नहीं हुआ लेकिन वह भारत की आजादी के लिए महज 21 साल की उम्र में सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज से जुड़ीं तथा उन्होंने एक चुनौतीपूर्ण दौर में लड़ाई लड़ीं। ’’
उन्होंने एक बयान में कहा कि उन्होंने 1947 में भारत को तथा 1957 में मलेशिया को आजाद होते हुए देखा एवं बाद में संतोषपूर्ण जीवन जीया।
भाषा राजकुमार पवनेश
पवनेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.