scorecardresearch
Thursday, 5 November, 2026
होमदेशमेघना गुलजार की फिल्म 'दायरा' सितंबर में सिनेमाघरों में होगी रिलीज

मेघना गुलजार की फिल्म ‘दायरा’ सितंबर में सिनेमाघरों में होगी रिलीज

Text Size:

मुंबई, 18 जून (भाषा) अभिनेत्री करीना कपूर खान और मलयालम स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन के अभिनय से सजी, फिल्म निर्माता मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म ‘दायरा’ इस साल 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्माताओं ने बृहस्पतिवार को यह घोषणा की।

निर्माताओं ने एक बयान में बताया कि सच्ची घटनाओं से प्रेरित ‘दायरा’ एक रोमांचक फिल्म है, जिसकी कहानी अपराध, न्याय और सजा के इर्द-गिर्द बुनी गई है।

इस फिल्म की पटकथा यश केसवानी, सीमा अग्रवाल और खुद मेघना गुलजार ने लिखी है।

यह फिल्म करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की एक साथ पहली फिल्म है, जिसमें दोनों कलाकार पुलिस अधिकारियों की भूमिका निभाते नजर आएंगे।

निर्माताओं के अनुसार, असल जिंदगी के मुद्दों पर आधारित कहानियां पर्दे पर उतारने के लिए मशहूर मेघना गुलजार इस फिल्म के जरिए कानून और न्याय की जटिलताओं को अपने खास अंदाज में पेश करेंगी।

उन्होंने बताया कि इस फिल्म का उद्देश्य दर्शकों को अपने विचारों पर फिर से सोचने के लिए मजबूर करना है, खासकर तब जब कानून और असल न्याय के बीच का अंतर धुंधला होने लगता है।

‘जंगली पिक्चर्स’ और ‘पेन स्टूडियोज’ के समन्वय में बन रही यह फिल्म समीक्षकों द्वारा सराही गई ‘तलवार’ (2015) और ‘राजी’ (2018) के बाद निर्देशक मेघना गुलजार और ‘जंगली पिक्चर्स’ की तीसरी साझा परियोजना है।

भाषा सुमित मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments