scorecardresearch
Saturday, 17 October, 2026
होमदेशगांधीनगर जिले में प्लास्टिक कारखाने में भीषण आग

गांधीनगर जिले में प्लास्टिक कारखाने में भीषण आग

Text Size:

गांधीनगर, 17 अक्टूबर (भाषा) गुजरात के गांधीनगर जिले के कलोल तालुका में शनिवार सुबह प्लास्टिक बनाने वाली एक इकाई में भीषण आग लग गई। आग बुझाने का काम आठ घंटे से अधिक समय बाद भी जारी था। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

कलोल के प्रभारी दमकल अधिकारी असलम चौहान ने बताया कि मोटी भोयान गांव स्थित सिंघल इंडस्ट्रीज में सुबह करीब 11 बजे आग लगी।

चौहान ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “आग बुझाने के प्रयास जारी हैं। इस अभियान में कड़ी, अहमदाबाद, गांधीनगर, कलोल और मानसा से अग्निशमन कर्मी तथा दमकल वाहन लगाए गए हैं। भारतीय वायु सेना के कर्मी भी अभियान में जुटे हैं। आठ घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है।”

कलोल के पुलिस उपाधीक्षक आर एम सरोदे ने कहा कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि कारखाने में बड़ी मात्रा में पॉलिमर और विलायक (सॉल्वेंट) रखे होने के कारण आग बुझाने में मुश्किल आ रही है।

भाषा पवनेश रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments