scorecardresearch
Wednesday, 28 October, 2026
होमदेशमुजफ्फरनगर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दहेज हत्या का मामला दर्ज

मुजफ्फरनगर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दहेज हत्या का मामला दर्ज

Text Size:

मुजफ्फरनगर (उप्र), 28 अक्टूबर (भाषा) मुजफ्फरनगर जिले में 23 वर्षीय एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर में फंदे से लटका मिला।

महिला के परिजनों ने उसके ससुराल वालों पर दहेज की मांग को लेकर उसकी हत्या करने और बाद में शव को फंदे से लटकाकर घटना को आत्महत्या का रूप देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में महिला के पति और सास-ससुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी ऋषिका सिंह ने बुधवार को बताया कि मृतका की पहचान अनीता के रूप में हुई है। उसका शव मंगलवार को जानसठ थाना क्षेत्र के कवाल गांव स्थित उसके घर में छत से फंदे पर लटका मिला था।

सिंह ने बताया कि अनीता के पति राहुल, सास मुन्नी और ससुर विनोद कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपी फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, अनीता के मायके वालों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अनीता को दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों का दावा है कि ससुराल वालों ने गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और इसके बाद घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को फंदे से लटका दिया।

शिकायत के मुताबिक, अनीता की शादी दो दिसंबर 2022 को राहुल से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था और इसी वजह से उसकी हत्या कर दी गई।

भाषा सं. सलीम वैभव सिम्मी

सिम्मी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments